फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के लिए आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/देवाल। वार मेमोरियल राजकीय इंटर कालेज में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर अभिभावकों का धरना पांचवें दिन सोमवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय परिसर में चल रहे धरने के दौरान अभिभावकों ने कहा कि लगातार मांग के बावजूद विद्यालय में भौतिकी और गणित के प्रवक्ता व हाईस्कूल में गणित विषय में शिक्षक का पद लंबे समय से रिक्त हैं। धरना देने वालों में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट, पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, चिंतामणि सेमवाल, उर्मिला नेगी, चंदा राणा आदि मौजूद थे। वहीं आदर्श इंटर कालेज बोरागाड़ में भी शिक्षकों के कई पद रिक्त चल रहे हैं। ब्लाक के ज्येष्ठ उपप्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी और अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने शिक्षा निदेशक को प्रेषित ज्ञापन में बताया कि स्कूल में लंबे समय से प्रवक्ता वेतनक्रम में गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, हिंदी के पद रिक्त हैं। वहीं एलटी में विज्ञान का पद व प्रधानाचार्य और कार्यालय स्टॉफ के कई पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें