फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदोली और देवलगढ़ की टीम रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएन बहुगुणा जीआईसी देवलगढ़ के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत स्व. एचएस खत्री स्मृति रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें महिला वर्ग में मंदोली और पुरुष वर्ग में देवलगढ़ विजेता रहे। प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के साथ ही जलेबी भी दी गई।
विज्ञापन

देवलगढ़ में आयोजित रस्साकसी (जलेबी मेला) प्रतियोगिता में क्षेत्र की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला मंदोली और देवलगढ़ के बीच हुआ, जिसमें मंदोली की टीम विजयी रही। भटोली की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं पुरुष वर्ग में देवलगढ़ ने उलटफेर करते हुए मंदोली को पराजित कर स्पर्धा जीत ली। भटोली की टीम ने पुरुष वर्ग में भी तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों वर्गों में प्रथम आने वाली टीमों को एक-एक हजार रुपये व तीन -तीन किलोग्राम जलेबी, द्वितीय स्थान पाने वाली टीमों को पांच-पांच सौ रुपये के साथ दो -दो किलो जलेबी और तृतीय स्थान पाने वाली टीम को ढाई-ढाई सौ रुपये के साथ एक-एक किलो जलेबी इनाम में दी गई। वहीं चौथे स्थान पर रही टीमों को भी सांत्वना पुरस्कार के रुप में एक-एक किलो जलेबी दी गई। जबकि महिला वर्ग फाइनल खेलने वाली टीम की सदस्यों को श्रीराजराजेश्वरी सिद्घपीठ की ओर से एक-एक साड़ी आशीर्वाद स्वरूप दी गई। महिला टीम की सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी मुंडोली की दर्शनी देवी को 500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। जगदीश प्रसाद भट्ट और मंगल सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन रमेश कुमार और राजेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह पंवार, रवीद्र रावत, डीएस खत्री, मुख्य संयोजक कुंजिका प्रसाद उनियाल, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, श्रीमती उमा खत्री व ग्राम प्रधान सीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें