फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोखिम भरी है तीस गांवों की आवागमन की राह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चमोली जिले की तीन पट्टियों के 30 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली सड़क सोनला-सुनाली-मैखुरा-कनखुल बदहाल बनी है। हालांकि एक वर्ष पूर्व विश्व बैंक डिवीजन की ओर से सड़क पर 13 करोड़ की लागत से सुधारीकरण कार्य किया गया था, लेकिन निमभन गुणवत्ता के काम के कारण सड़क अब भी बदहाल बनी है।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर सोनला से तल्ला दशोली के कंडारा, जैंटी, सुनाली, सिलंगी, सैंज, घरकूड़ी, मोली, गनोली सहित कपीरी के डोंठला, कनखुल आदि के गांवों की दस हजार से अधिक आबादी को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल बना है। यहां एक साल पहले आपदा के तहत विश्वबैंक डिवीजन की ओर से 13 करोड़ रुपये खर्च कर 35 किमी सड़क पर पुश्ते, दीवार, स्क्रबर और डामरीकरण किया गया था। पांच किमी के करीब डबल कटिंग भी की गई, लेकिन अब स्थिति यह है कि डामर कई जगह से उखड़ गया है। पुश्ते और स्क्रबर क्षतिग्रस्त हैं। इसके बावजूद सड़क को लोनिवि गौचर को हस्तांतरित कर दिया गया। दिग्पाल सिंह, शिशुपाल सिंह, जयकृत सिंह, नरेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, भगवती प्रसाद आदि का कहना है कि इस सड़क पर आवाजाही में खतरा बना हुआ है। यदि जल्द सड़क की हालात नहीं सुधारी तो आंदोलन किया जाएगा। दूसरी ओर लोनिवि गौचर के सहायक अभियंता अजय कुमार शास्त्री ने बताया कि सड़क के निरीक्षण में कई जिसमें कई खामियां मिली हैं। मामले में विश्वबैंक डिवीजन को अवगत कराया जाएगा। सड़क को दुरुस्त करने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें