कर्णप्रयाग। सिमली क्षेत्र में भारत रसोई गैस एजेंसी नारायणबगड़ की ओर से समय से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं में रोष है। टीएस खत्री, प्रकाश चंद्र डिमरी, जयदीप गैरोला, महेश चंद्र आदि ने बताया कि सिमली बाजार में मंगलवार और बुधवार को उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति की जाती थी, लेकिन दो माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा यदि जल्द व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। भारत रसोई गैस एजेंसी नारायणबगड़ के प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। में लेकर एजेंसी के कर्मियों को सप्ताह के मगंलवार और बुधवार निर्धारित तिथियों पर सिमली में रसोई गैस की आपूर्ति के लिए निर्देशित कर दिया जाएगा।