फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अक्तूबर को बंद होंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
10 ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट अगले माह दस अक्तूूबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इस वर्ष अब तक करीब दो लाख 15 हजार श्रद्धालु श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं। श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक दर्शन सिंह ने बताया कि इन दिनों हेमकुंड साहिब में मौसम सुहावना है। प्रतिदिन एक हजार श्रद्धालु तीर्थस्थल के लिए पहुंच रहे हैं। हेमकुंड साहिब से चैनल के माध्यम से लाइव दर्शन, शबद कीर्तन और अरदास का नियमित प्रसारण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस साल 10 अक्तूूबर को कपाट बंद होने के मौके पर श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए दिल्ली, पटियाला, अमृतसर, लुधियाना आदि स्थानों से लगभग छह हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कहा कि बीते वर्षों के मुकाबले इस साल हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अच्छी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें