श्रीनगर। टैक्सी/मैक्सी महासंघ की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को करीब 100 वाहन स्वामियों ने एआरटीओ कार्यालय में अपने कागज जमा कराए। वाहन स्वामियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।
शनिवार को टैक्सी/मैक्सी महासंघ ने बैठक आयोजित कर समस्याओं का समाधान न होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनके साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार कर रही है। महासंघ के सचिव महावीर बहुगुणा ने बताया कि शनिवार को करीब 100 वाहन स्वामियों ने अपने कागज एआरटीओ कार्यालय में जमा कराए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती टैक्सियों का संचालन नहीं किया जाएगा। वहीं टैक्सी/मैक्सी महासंघ की हड़ताल के चलते लोगों का खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैठक में महासंघ के अध्यक्ष राकेश बर्त्वाल, योगेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी, धनवीर जस्यारी, विरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।