आदिबदरी। शराब पीकर वाहन चलाने और बाजार में उपद्रव मचाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों का चालान काटा। शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गाड़ी को सीज और चालक का लाइसेंस जब्त कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को बाजार में कुछ लोग नशे में उपद्रव कर रहे थे। इस पर पुलिस ने सुरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह और हरीश सिंह का शांति भंग के आरोप में चालान किया। जबकि शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में एक सूमो को सीज किया गया है। चालक हरीश सिंह का लाइसेंस जब्त कर निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।