फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल महासभा ने मैमोरी चैंपियन प्रतीक यादव को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार छठी बार मेमोरी चैंपियन बने तीर्थनगरी के प्रतीक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में लगातार छठी बार मेमोरी चैंपियन बनने पर गढ़वाल महासभा की ओर से मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रतीक यादव को सम्मानित किया गया। प्रतीक लगातार छह बार मेमोरी चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय हैं। राष्ट्र स्तरीय इंडियन मेमोरी चैंपियनशिप-2018 जीतने के बाद प्रतीक यादव मंगलवार को तीर्थनगरी लौटे हैं।
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित महासभा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी व समाजसेवी कमल सिंह राणा ने चैंपियन प्रतीक को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. नेगी ने कहा कि लगातार छह बार मेमोरी चैंपियनशिप का खिताब जीतकर प्रतीक ने तीर्थनगरी के साथ ही उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। डॉ. नेगी ने बताया कि प्रतीक ने गुजरात के अहमदाबाद शहर में बीते 23 सितंबर को हुई इंडियन मेमोरी चैंपियनशिप- 2018 में दर्जनभर से अधिक राज्यों के 100 से अधिक प्रतिभागियों को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। इसमें उन्होंने 10 गोल्ड मेडल व ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इस प्रतियोगिता में प्रतीक ने अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रतियोगिता में 10 गोल्ड जीतने के साथ ही आठ नए नेशनल रिकॉर्ड व एक नया विश्व रिकॉर्ड भी कायम किया है। अब विश्व स्तर पर मेमोरी में प्रतीक यादव की रैंकिंग आठवें पायदान पर पहुंच गई है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके प्रतीक यादव 29 व 30 सितंबर को सिंगापुर में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल एशियन मेमोरी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर प्रतीक ने बताया कि उनका लक्ष्य इस वर्ष विश्व चैंपियन बनने का है। इस मौके पर प्रतीक के पिता सत्यभान सिंह यादव, महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जुगलाण, महासचिव उत्तम सिंह असवाल, गायक धूम सिंह रावत, बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव थपलियाल, अक्षय जोलान, आशुतोष कुड़ियाल, मनोज नेगी,नीरज, शैलेंद्र, अनिल मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें