फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल के विचार आज भी समाज के उत्थान में प्रासंगिक है: प्रेमचंद अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल के विचार : प्रेमचंद
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश/मुनिकीरेती। समाजोत्थान के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके विचारों के अनुसरण से ही समाज और देश को आगे ले जाया सकता है। ये बातें पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को नगर निगम स्थित दीनदयाल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
इसके पहले विस अध्यक्ष ने भाजपा ऋषिकेश मंडल कार्यकर्ताओं के साथ पं. दीनदयाल पार्क में प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। विस अध्यक्ष ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय दूरदर्शी होने के साथ ही मानवतावादी थे। उनके आदर्शों पर चलकर समाज और देश का उत्थान संभव है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता व शिक्षाविद् देवेंद्र दत्त सकलानी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, संजय शास्त्री, जितेंद्र अग्रवाल, स्नेहलता शर्मा, कृष्णकुमार सिंघल, पंकज शर्मा, अनीता ममगाईं, सरला अग्रवाल, बृजेश शर्मा, हरीश आनंद, भगतराम कोठारी, चारू माथुर कोठारी, सीमा शर्मा, अनीता तिवाड़ी, शंभू पासवान, अनीता बहल, रविंद्र राणा, रजनी बिष्ट, कमला गुनसोला, कपिल गुप्ता, आरती गौड़, हरिराम खैरवाल, अनीता पंवार, रीना शर्मा, गुड्डी कलूड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल की ओर से ढालवाला में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुलियाल बंदेमातरम की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्मला उनियाल ने कहा कि पं. दीनदयाल सादा जीवन उच्च विचारों के धनी थे। इस अवसर पर राकेश भट्ट, नलिन भट्ट, धूमन थलवाल, उदयराम रतूड़ी, किशोर राणा, गोपाल चौहान, राजेंद्र थलवाल, वीरेंद्र चौहान, देवेश उनियाल, किशोर देवरानी, रोशन रतूड़ी, अजय उनियाल, मनोज बिष्ट, बलवंत बिष्ट, बीना जोशी, राजकुमारी जखमोला, सीमा बिजल्वाण, पूनम जोशी, सुनीता नेगी, बीना बिष्ट, रजनी शर्मा, सरोजनी बडोला, सुशीला गैरोला, पुष्पा बडोनी, सरिता डोबरियाल, सुलोचना जोशी, रामप्यारी सेमवाल, कलावती नेगी आदि मौजूद रहे। भाजपा मुनिकीरेती मंडल की ओर से आयोजित संगोष्ठी में महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी ऊषा बडोला ने कहा कि पंडित उपाध्याय एकात्म मानववाद, अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी व भाजपा के पथ प्रदर्शक थे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता ज्ञान सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष राकेश सेंगर, शिवमूर्ति कंडवाल, योगेश राणा, सूर्यचंद्र सिंह चौहान, जयप्रकाश कोठारी, अनिल बडोला, आशीष कुकरेती, सुरेंद्र रतूड़ी, देवेंद्र रतूड़ी, सरस्वती जोशी, शोभिता भंडारी, शांति ठाकुर, लीला रमोला, मंजू नेगी, कुसुम भट्ट, आरती चौहान, नारदेई राणा, मीना गौड़, दिनेश कोटियाल, संजय बडोला, दिनेश सेमवाल, मुनेश कुमार, रोहित गोदियाल आदि मौजूद रहे। भाजपा स्वर्गाश्रम लक्ष्मणझूला युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रामजी पांडे के नेतृत्व में किरमोला घाट पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में साफ सफाई कर कूड़ा करकट एकत्रित किया। अभियान में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, अधिशासी अधिकारी मोहन प्रसाद गौड़, अनिल राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत लाल, अश्वनी गुप्ता, मनीष राजपूत, सुरजीत राणा, अजय आर्य, निरंजन गोयल, विकाश, विवेक भारती, अरुण, नागेंद्र बिष्ट, अर्जुन भंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें