फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस बी व सी प्रमाण पत्र परीक्षा शुल्क निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के एनएसएस प्रमाण पत्र बी व सी की परीक्षा के लिए अब स्वयंसेवियों को 100 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। विवि के शिक्षा सत्र 2018-19 में एनएसएस के शिविर स्वच्छता ही सेवा थीम पर आयोजित होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित डीन सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना की 20वीं बैठक कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। विवि के एनएसएस समन्वयक प्रो. ओके बेलवी ने बताया कि बैठक में एसएमजेएन कालेज हरिद्वार व सनराइज एकेडमी में एनएसएस इकाई शुरू किए जाने पर सहमति बनी है। एनएसएस के बी सी प्रमाण पत्रों की परीक्षा के लिए 100 रुपये शुल्क लिए जाने का निर्णय भी लिया गया है। प्रो. बेलवाल ने बताया कि सत्र 2018-19 के लिए 9800 छात्र संख्या आवंटित की गई है। एनएसएस के अप्रशिक्षित कार्यक्रम अधिकारियों का प्रशिक्षण बिड़ला परिसर में किए जाने पर भी विचार किया गया। बैठक में कुलसचिव डा. एके झा, वित्त अधिकारी प्रो. एनएस पंवार, डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें