फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबगड़ में सुचारु हुआ बदरीनाथ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। लामबगड़ में सोमवार देर शाम को बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे मंगलवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे खोल दिया गया। हाईवे खुलने के बाद 1332 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचे, जबकि 565 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर गंतव्य को लौटे।
विज्ञापन

सोमवार को भारी बारिश के दौरान देर शाम हाईवे लामबगड़ में बंद हो गया था, जिससे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा रुक गई थी। मंगलवार को मौसम सामान्य होने के बाद सुबह छह बजे से मेकाफेरी की जेसीबी हाईवे खोलने में जुट गई। करीब साढ़े पांच घंटे की मशक्कत के बाद मलबा और बोल्डरों को हटाकर हाईवे को सुचारु कर दिया गया। हाईवे खुला तो तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली। जोशीमठ के उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि हाईवे खुलने के बाद विभिन्न जगहों पर रोके गए तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें