गोपेश्वर। यहां रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली चमोली के अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिग ने चचेरे भाई पर दुराचार का आरोप लगाया है। नाबालिग की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पोक्सो एक्ट और बलात्कार के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर उसने यह बात अपनी मां को बताई। तब 20 सितंबर को पीड़िता अपनी मां के साथ कोतवाली चमोली पहुंची और युवक के खिलाफ लिखित तहरीर दी। थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि मामले में युवक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम और बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला प्रकाश में आने के बाद से आरोपी घर से फरार है।