फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुग्याल संरक्षण के लिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आगे आने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ में तीन दिवसीय बुग्याल बचाओ शिविर का आयोजन किया गया। सीपीबी पर्यावरण विकास केंद्र की ओर से आयोजित शिविर में सैलानियों और लोगों से बुग्यालों को बचाने और इनके संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। इस दौरान केंद्र से जुड़े कार्यकर्ताओं ने रुद्रनाथ ट्रैक पर सफाई अभियान भी चलाया और तीर्थयात्रा स्थलों को कचरामुक्त करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रुद्रनाथ परिसर में हुई पर्यावरण गोष्ठी में पर्यावरण प्रेमी संजय किमोठी ने कहा कि उच्च हिमालय क्षेत्र में मानवीय हस्तक्षेप कम होना चाहिए। बुग्यालों में पर्यटकों के रात्रि विश्राम पर लगी रोक के बाद अब बुग्यालों और हिमालयी क्षेत्र को संरक्षित किया जा सकता है। इस दौरान रुद्रनाथ मंदिर तक पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की गई। इस मौके पर वन दरोगा प्रदीप नेगी, मंगला कोठियाल, विनय सेमवाल, ओम प्रकाश भट्ट, अंकित नेगी, हरीश भट्ट और वन आरक्षी प्रकाश मपवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें