ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटि, अठूरवाला में विद्या भारती की ओर से आयोजित की जा रही प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय बौद्धिक प्रतियोगितायें और ज्ञान विज्ञान मेले के तहत सोमवार केे प्रतिभागियों ने विज्ञान पर आधारित विभिन्न मॉडल प्रदर्शनी में रखे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। सोमवार को विद्यालय परिसर में सुबह नौ बजे से ज्ञान विज्ञान मेला और विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं के मुकाबले शुरू हो गए। भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक डॉ. विजय पाल ने कहा कि विज्ञान का दैनिक जीवन में महत्व है। प्रदर्शनी में लगाए गए मॉडल विकास को गति देने में सहायक हो सकते है।
संयोजक दिगंबर थपलियाल ने कहा कि विद्या भारती ऐसे आयोजनों से छात्र छात्राओं को संस्कारवान बनाने का प्रयास कर रही है। संस्कारवान छात्र ही समाज की बेहतरी के लिए काम कर सकता है। कार्यक्रम के सह संयोजक गढ़वाल संभाग निरीक्षक जगदीश पांडेय प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने जो विचार प्रस्तुत किए हैं वह देश की संस्कृति के प्रति उनके समर्पण को प्रदर्शित करते हैं।
विद्यालय प्रधानाचार्य शशिमोहन उनियाल ने बताया मंगलवार को प्रतियोगिताओं का समापन हो जाएगा। इस दौरान पूर्व छात्र परिषद के अध्यक्ष रविंद्र बैलवाल, सतेश्वरी राणा, जगत सिंह असवाल, जयानंद कोठारी, डॉ. बसीउल्लाह उस्मानी, उम्मेद सिंह नेगी, सुमन लता डोभाल, नीलम सेमवाल, विजय नाथ गिरी, अनिल सिंह गुसांई, डॉ. विजेंद्र चमोली, कृष्णा राजपूत आदि मौजूद रहे।