ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । मुनिकीरेती स्थित गंगा स्थल अपार्टमेंट में श्री गणेश सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीगणेश महोत्सव के तहत श्रीगणेश की मूर्ति को गंगा में विसर्जित की गई। मूर्ति विसर्जन से पूर्व श्रद्धालुओं ने श्रीगणेश भगवान की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली। मुनिकीरेती स्थित गंगा स्थल अपार्टमेंट में आयोजित श्रीगणेश महोत्सव विधिवत संपन्न हो गया।
इस मौके पर बीएस मसाली व ज्योति बी. मसाली के सानिध्य में श्रीगणेश प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा गंगा स्थल से शुरू होकर लक्ष्मणझूला रोड होते हुए मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्न मंदिर घाट पहुंची, जहां भगवान श्रीगणेश की मूर्ति विधिवत पूजा- अर्चना के बाद मां गंगा में विसर्जित की गई। इस अवसर पर समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल, नवीन सिंह, श्रद्घा, श्रेया, केएस राणा, आशा सक्सेना, मंजू गुप्ता, पिंकी, ऋतु, रिंकी, नैना आदि मौजूद थे।