फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में असफल होने पर विवि प्रतिनिधि और कोषाध्यक्ष का निर्वाचन हुआ रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी में मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर विवि प्रतिनिधि रविंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष वसुदेव सिंह का निर्वाचन रद्द कर दिया गया है। इस सत्र में दोनों पदों पर दोबारा चुनाव नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन

आठ सितंबर को पोखरी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव हुए थे। एमए प्रथम वर्ष के छात्र रविंद्र सिंह ने विवि प्रतिनिधि और वसुदेव सिंह ने कोषाध्यक्ष पद के लिए छात्र संघ चुनाव में प्रतिभाग किया था। दोनों प्रत्याशियों का द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को शपथ पत्र दिया था। पत्र में उन्होंने परीक्षा में असफल होने पर निर्वाचन रद्द कर देने की बात कही थी। दोनों छात्र छात्र संघ चुनाव में निर्वाचित भी हो गए थे। सोमवार को गढ़वाल विवि की ओर से घोषित रिजल्ट में दोनों छात्र अनुत्तीर्ण रहे। इस पर महाविद्यालय प्रशासन ने उनका छात्र संघ निर्वाचन रद्द कर दिया। प्राचार्य डा. जयचंद्र गौतम ने बताया कि विवि की गाइड लाइन के अनुसार इस सत्र में दोनों पदों पर दोबारा चुनाव नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें