फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब की चोटियों पर हुआ हिमपात-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी। पहाड़ में लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। चारों धामों के साथ ही हेमकुंड साहिब और रुद्रनाथ की चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। बारिश और बर्फबारी से चारों धामों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। निचले इलाकों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
चमोली जिले में तीसरे दिन भी मौसम खराब रहा। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ और नंदा घुंघटी की चोटियों पर हिमपात हुआ। निचले इलाकों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। ठंड बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े भी निकाल लिए हैं।
विज्ञापन

उत्तरकाशी जिले की निचली घाटियों में बारिश के साथ ही ऊंची चोटियों पर हिमपात का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के साथ ही हरकीदून घाटी की ऊंची चोटियां भी बर्फ से ढक गई हैं। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आ गई है, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। जिले में जहां बीते दिनों पारा 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था, वहीं अब जिला मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में 14 डिग्री तथा यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम क्षेत्र में 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

केदारनाथ धाम की ऊंची पहाड़ियों पर सोमवार देर शाम तक हिमपात का सिलसिला जारी रहा। धाम में सोमवार दोपहर में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस था जबकि देर शाम को पारा एक डिग्री पर पहुंच गया था। निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश से खेती पर असर पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश क्षेत्रों में इन दिनों धान की मंडाई का कार्य चल रहा है, लेकिन बरसात के कारण मंडाई नहीं हो पाई है। झंगोरा व मंडुवे की फसल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें