फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से कांडी-लक्ष्मण झूला हाईवे बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । शनिवार रात हुई बारिश के चलते कांडी-लक्ष्मणझूला नेशनल हाईवे अट्ट गांव के समीप मलबा आने से बाधित हो गया, जिससे ऋषिकेश, देहरादून नियमित तौर पर आने जाने वाले यात्री वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग दुगड्डा डिवीजन को दी। डिवीजन की ओर से मौके पर जेसीबी मशीनें भेजकर मलबा हटाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कई घंटे की कड़ी मशकक्त के बाद हाईवे से मलबा हटाकर यातायात सुचारु हो पाया। ग्राम प्रधान संगठन यमकेश्वर के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि बारिश के कारण हुए भूस्खलन से सड़क के ऊपर से गुजर रही पेयजल लाइन व इंटर कॉलेज पोखरखाल व मां चौडेश्वरी मंदिर पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग व पौड़ी प्रशासन से बारिश से क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुए मार्गों के शीघ्र निर्माण की मांग उठाई गई है। उन्होंने बताया कि मार्ग पर आ रहे मलबे और लगातार जारी भूस्खलन के चलते स्कूल आने जाने वाले बच्चों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें