फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जीआईसी सुमाड़ी के छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र के गांवों में जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर पौध रोपण के साथ ही ग्रामीणों से पर्यावरण की सुरक्षा की अपील की गई।
विज्ञापन

विकासखंड सिर्खू के जीआईसी सुमाड़ी में दो चरणों में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की गई। कार्यक्रम के प्रथम चरण में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता अभियान के उद्देश्यों एवं आवश्यकताओं से अवगत करवाया गया। जबकि द्वितीय चरण में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के आसपास के गांवों में जागरूकता रैली आयोजित की। इस मौके परे स्वच्छता के नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत आयोजित गोष्ठी में प्रधानाचार्य केएल तिवारी ने कहा कि स्वच्छता मिशन को पूरा करने का सपना सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। इसके लिए हर एक व्यक्ति को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाना चाहिए। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हिंदी के अध्यापक अखिलेश चंद्र चमोला ने कहा कि स्वच्छता के लिए महात्मा गांधी ने कहा था, कि सफाई ईश्वर भक्ति के समान है। इसीलिए सबसे अधिक ध्यान स्वच्छता पर दिया जाना चाहिए। इस मौके पर छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह रावत, हरेंद्र कुमार, डा. सविता भंडारी, आशा डिमरी, विजयपाल राणा, संगीता सिंह, केशव प्रसाद, शंकर भंडारी, दीपशिखा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें