फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन में तकनीकि खराबी से घरों में दौड़ा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। शनिवार शाम को बुडेरा गांव की बिजली की लाइनों में आई तकनीकी खराबी से गांव के कई घरों में तेज करंट दौड़ गया, जिससे लोगों के बिजली से संचालित उपकरण फुंक गए। वहीं करंट से एक फौजी का हाथ झुलस गए।
विज्ञापन

प्रधान गणेशी देवी ने बताया कि शनिवार शाम को अचानक गांव की बिजली की लाइनों में हाई वोल्टेज सप्लाई होने पर गांव के सूबेदार कुंवर सिंह का रेफ्रीजरेटर फुंक गया। रेफ्रीजरेटर को बचाने के लिए कुंवर सिंह बिजली का बटन बंद कर रहे थे, तभी करंट से उनका हाथ झुलस गया। वहीं गांव के सुजान सिंह, देव सिंह, पदम सिंह, गोविंद सिंह के विद्युत संचालित उपकरण फुंक गए। अवर अभियंता जीएस रावत ने बताया कि क्षेत्र की 11केवी की विद्युत लाइन का तार टूट गया था, जिससे लाइन में तकनीकी गड़बड़ी आई। इसे ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें