फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जीआईसी जखोला में शिक्षक और सुविधाएं देने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जोशीमठ ब्लॉक के जीआईसी जखोला में शिक्षकों की तैनाती और विद्यालय की अन्य समस्याओं के लिए शनिवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और मुख्य शिक्षाधिकारी से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक नहीं होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र शिक्षकों की तैनाती और अन्य सुविधाएं मुहैया नहीं कराए जाने पर 20 अक्तूबर को जोशीमठ में बीईओ कार्यालय पर तालाबंदी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

प्रधान मनवर सिंह, उप प्रधान प्रकाश रावत, पीटीए अध्यक्ष सुशीला देवी, बादर सिंह, रघुवीर सिंह, प्रकाश सिंह झिक्वाण, दुर्गा देवी और देवेश्वरी देवी ने कहा कि वर्ष 2016 में जखोला हाईस्कूल से इंटर स्तर पर उच्चीकृत हुआ, लेकिन अभी तक भी विद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, राजनीति विज्ञान व अर्थशास्त्र में प्रवक्ताओं के पद रिक्त चल रहे हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में खेल मैदान का अभाव है, जिससे खेल प्रतियोगिताएं नहीं हो पा रही है। करीब दो साल से विद्यालय का भवन भी निर्माणाधीन है। साथ ही पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं होने से छात्रों को एक किमी दूर गदेरे से पानी ढोना पड़ता है। इधर, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जनप्रतिनिधियों को शीघ्र विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती करने का भरोसा दिलाया है।

डीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों का आंदोलन स्थगित
गोपेश्वर। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के जीआईसी पगना में शिक्षकों की तैनाती के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शनिवार को क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया है। डीएम ने कहा कि समीपवर्ती विद्यालयों से 15-15 दिन के लिए विद्यालय में प्रवक्ताओं की तैनाती की जाएगी। इस पर ग्रामीणों ने सहमति जताकर अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश फरस्वाण, ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह, ग्राम विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह राणा, अभिभावक समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, वन सरपंच गोविंद सिंह, गब्बर सिंह फरस्वाण, सुरेंद्र लाल, अर्जुन सिंह, राजेसिंह, रमेश चंद्र, गब्बर सिंह फस्वाण, रणजीत सिंह, त्रिभुवन सिंह, कमल सिंह, पंचम सिंह, नंदी राम, लखमा देवी, दिनेश, हरमा देवी, मथुरा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें