ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। जिला कांग्रेस कमेटी परवादून की ओर से शनिवार को भारतीय सैनिक के शव के साथ बर्बरता के विरोध में पाकिस्तान का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया गया। कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता शनिवार को श्रीदेव सुमन जौलीग्रांट चौक पर एकत्रित हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में जुलूस निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान ने कायराना करतूत की है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
केंद्र सरकार को तत्काल जवाबी कार्रवाई को अंजाम देना चाहिए। देवप्रयाग जिलाध्यक्ष हिमांशु बिज्लवाण ने कहा कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान से सभी प्रकार के रिश्ते बंद कर देने चाहिए। पुतला फूंकने वालों में भानियावाला प्रधान शेर सिंह सैनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य करतार नेगी, रहमान मलिक, मोहित नेगी, अजय सिंह रावत, नवीन मिश्रा, नितिन पंवार, विवेक सैनी, गौरव रावत, शुभम, राजन, गुरतेज, आशीष, इशिका, मोनिका, प्रियंका भट्ट, पवन आदि तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे थे।