फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट सर्किट बनने से खुलेंगे रोजगार के अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सब कुछ ठीक चला तो पौड़ी, खिर्सू, देवलगढ़, धारी देवी और श्रीनगर पहले की तुलना में पर्यटकों को ज्यादा आकर्षित कर पाएंगे। सरकार कंडोलिया-खिर्सू-देवलगढ़-धारी देवी-कमलेश्वर मंदिर पर्यटन सर्किट विकसित करने की योजना बना रही है। पर्यटन विभाग को इसके लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

देवलगढ़ पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। यहां प्राचीन गौरा देवी मंदिर, सोम का मांडा और राजराजेश्वरी मंदिर स्थित हैं, जो धार्मिक परिप्रेक्ष्य के अलावा पुरातन वास्तुकला में रुचि रखने वालों के लिए महत्वपूर्ण स्थान है। यहां सातवीं शताब्दी में निर्मित गौरा देवी मंदिर हैं, जो एएसआई (भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण) के अधीन हैं। इसके अलावा यहां नाथ संप्रदाय के लोगों की समाधियां भी हैं। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की झील बनने के बाद यहां नौकायन (वोटिंग), साहसिक खेल और बीच कैंपिंग की संभावनाएं बन गई हैं। क्षेत्र लगभग 65 किमी के दायरे में सीधे मोटर मार्गों से जुड़े हुए हैं। राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत का कहना है कि पर्यटन विभाग को प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजने के लिए कह दिया है। टूरिस्ट सर्किट बनने से यहां का प्रचार के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें