फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकोट वासियों को कूड़े से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीकोट निवासियों को जल्द ही कूड़ा निस्तारण की समस्या से निजात मिल जाएगा। श्रीकोट में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था न होने से स्थानीय निवासी खासे परेशान हैं। पालिका ने श्रीकोट में नियमित रूप से कूड़ा वाहन भेजने का निर्णय लिया है। अधिशासी अधिकारी ने इस संबंध में सफाई निरीक्षक को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

श्रीकोट ग्राम पंचायत को पालिका क्षेत्र में मिला दिया गया है। पालिका क्षेत्र में मिलने के बाद यहां राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पथ प्रकाश की व्यवस्था भी कर दी गई है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विभोर बहुगुणा ने कहा कि कूड़ा निस्तारण व्यवस्था न होने से लोग घरों का कूड़ा जहां तहां फैंकने को मजबूर हैं। वहीं पालिका के अधिशासी अधिकारी एसएल गुप्ता ने कहा कि श्रीकोट में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था कर दी जाएगी। कूड़ा एकत्रीकरण के लिए स्थान चिह्नित किया जाएगा। फिलहाल वैकल्पिक तौर पर यहां नियमित कूड़ा वाहन भेजा जाएगा। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में सफाई निरीक्षक को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें