फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाम ट्री प्लांटेशन से सेजगा गंगा रिसोर्ट मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अक्तूबर माह में देहरादून में होने जा रही इन्वेस्टर्स समिट को लेकर नगर पालिका मुनिकीरेती प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मुनिकीरेती की बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दीवारों पर रंगरोगन का काम शुरू हो गया है। विभाग की ओर से मार्ग के दोनों ओर सुंदर पाम ट्री प्लांटेशन कर इसे आकर्षक बनाया जाएगा। वहीं मुनिकीरेती में श्रीदेव सुमन पार्क की दिवारों की मरम्मत के साथ ही रंगरोगन का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर पालिका मुनिकीरेती, पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजमार्ग डिवीजन श्रीनगर को 25 सितंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक समिट में जुटने वाले विभिन्न देशों के उद्योगपति तीर्थनगरी में गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उद्योगपतियों का मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन के गंगा रिजॉर्ट विश्राम गृह में रुकने का कार्यक्रम है। नगर पालिका मुनिकीरेती की ओर से गंगा रिजॉर्ट तक पहुंचने वाली सड़क के किनारे नालियों की मरम्मत और दिवारों पर रंगाई पुताई का काम शुरू हो गया है। वर्षों से रखरखाव के अभाव में जीर्णशीर्ण स्थिति मेें आ चुके पार्क की दिवारों व मुख्य गेट को चमकाया जा रहा है।

घाट के सौंदर्यीकरण में जुटा सिंचाई विभाग
समिट को लेकर सिंचाई विभाग मुनिकीरेती की ओर से स्वामी नारायण आश्रम घाट पर सौंदर्यीकरण और मरम्मत काम शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार समिट में पहुंचने वाले उद्योगपति मुनिकीरेती स्थित स्वामी नारायण आश्रम घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे, जिसको लेकर विभाग की ओर से घाट के किनारे रंग-रोगन, मरम्मत आदि कार्य किए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग नरेंद्रनगर डिवीजन के अधिशासी अभियंता निर्देश कुमार ने बताया कि गंगा रिसॉर्ट की दीवारों और घाट के आसपास की आस्थापथ की दीवारों पर रंगाई का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट्स
समिट को लेकर तय समय में सभी कार्यों को पालिका के द्वारा पूरा करा लिया जाएगा। नगर क्षेत्र में विशेष स्थलों की साफ-सफाई से लेकर निर्माण कार्य तक निकाय की ओर से शुरू करा दिए गए हैं। गंगा रिजार्ट मार्ग को 150 पाम ट्री का प्लांटेशन कर सजाया जाएगा।
विज्ञापन

- बद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुनिकीरेती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें