फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई-फाई क्लब और चंडिका क्लब ने अगले दौर में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। स्वर्गीय बूंदीलाल शाह मेमोरियल कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन शुक्रवार को दो मैच हुए। टूर्नामेंट में हाई-फाई क्लब और चंडिका क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। मौसम को देखते हुए दोनों मैच 12-12 ओवर के खेले गए।
विज्ञापन

गोपीनाथ खेल मैदान में सुबह दस बजे से शुरू हुए टूर्नामेंट में पहला मैच हाई-फाई क्लब और केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हाई-फाई क्लब ने 12 ओवर में 186 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केंद्रीय विद्यालय की टीम 102 रन पर ही सिमट गई। हाई-फाई क्लब की ओर से 72 रन बनाने वाले खिलाड़ी महेंद्र मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा मैच चंडिका क्लब और जीआईसी गोपेश्वर के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर चंडिका क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 12 ओवर में टीम ने 146 रन बनाए। जीआईसी की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। टीम के खिलाड़ी एक-एक कर पवेलियन से लौट गए। टीम निर्धारित ओवर में मात्र 78 रन पर ही सिमट गई। चंडिका क्लब की ओर से संजय मैन ऑफ द मैच बने। इस मौके पर रुद्रेश क्लब के अध्यक्ष लोकेंद्र रावत, गिरीश आर्य, संजय शर्मा, पूर्व पालिका सभासद ऊषा फरस्वाण, दिनेश शाह, संजय आर्य, दीपक बिष्ट, आशीष, राकेश, सूर्य प्रकाश, अनूप नेगी और कृष्णा बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें