फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में पौराणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रहेगा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नवंबर माह में होने वाले बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में इस बार पौराणिक एवं पारंपरिक कार्यक्रमों पर जोर दिया जाएगा। प्रत्येक दिन अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। मेले में 11 हजार लोगों द्वारा स्वच्छता की शपथ ली जाएगी। इस बार स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान में मुख्य कार्यक्रम के अलावा नगर पालिका विस्तारित क्षेत्रों में भी कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड का गठन न होने से फिलहाल प्रशासन के ऊपर ही बैकुंठ चतुर्दशी मेले की जिम्मेदारी है। शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में राज्य मंत्री व स्थानीय विधायक डा. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई। कहा गया कि मेले का आयोजन सात से नौ दिन हो सकता है। इस पर जल्दी निर्णय लिया जाएगा। प्रत्येक दिन अलग-अलग थीम पर आधारित कार्यक्रम होंगे। मसलन एक दिन खेल, एक दिन धार्मिक और एक दिन विभागों की प्रदर्शनी लगेंगी। बाजार समेत श्रीकोट गंगानाली, एनआईटी सभागार, डांग व उफल्डा में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। विधायक ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ रहे मेले में पौराणिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया गया। तय किया गया कि कमलेश्वर महादेव मंदिर में संतान प्राप्ति के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए बेहतर प्रयास किए जाएंगे। मेले के दौरान ही 11 हजार लोगों द्वारा स्वच्छता अभियान की शपथ ली जाएगी। बैठक में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हयात सिंह झिंक्वाण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन, भाजपा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विकास कुकरेती और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एसएन गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें