फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगने पर ड्यूटी में तैनात होमगॉर्ड का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
- जाम में फंसे लोगों का फूटा गुस्सा, ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान का किया घेराव
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
साहिया। बाजार क्षेत्र में वाहनों के आड़ा तिरछा पार्क करने से बृहस्पतिवार को जाम की स्थिति पैदा हो गई जबकि, ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए तैनात किए गए होमगार्ड पास ही स्थित दुकान पर आराम फरमाते रहे। करीब आधा घंटा बाद भी जब होमगॉर्ड मौके पर नहीं पहुंचा तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। फोन पर मामले की शिकायत तहसीलदार शक्ति प्रसाद उनियाल से की। जिसके बाद तहसीलदार ने ग्रामीणों को मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने ड्यूटी में कोताही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
लोगों का आरोप है कि बाजार क्षेत्र में आए दिन लगने वाले ट्रैफिक से निपटने के लिए साहिया बाजार में दो होमगॉर्ड समेत एक राजस्व सहायक की तैनाती की गई है, लेकिन तीनों ही कर्मचारी अक्सर ड्यूटी से गायब रहते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर 1 बजे भी वाहनों के आड़ा-तिरछा खड़े होने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसके बावजूद करीब आधा घंटे बाद भी होमगॉर्ड और राजस्व सहायक ने मौके पर पहुंचना जरूरी नहीं समझा। जिसके चलते लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जब हंगामा काफी बढ़ गया तब दोनों होमगॉर्ड दुकान से बाहर निकल कर आए। जिस पर लोगों ने उनका घेराव कर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मोहन शर्मा और उद्पाल्टा के प्रधान सतपाल राय ने कहा कि राजस्वकर्मियों की हीलाहवाली के अक्सर बाजार क्षेत्र में जाम लग जाता है। कई मर्तबा कर्मचारी ड्यूटी पर ही नहीं आते। मजबूरी में लोगों को खुद ही जाम खुलवाना पड़ता है। कहा यदि व्यवस्था में सुधार नहीं आता तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
कोट्स
मामले में पटवारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण का जवाब मिलने के बाद ही अगली कार्रवाई जाएगी।0
शक्ति प्रसाद उनियाल, तहसीलदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें