ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । सत्यम वैदिक योगा स्कूल में पर्यटन विभाग, जिला आयुुुर्वेदिक यूनानी विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क योग शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। शिविर में प्रतिभागी योग साधकों को विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। शिविर का प्राचार्य सोमदत्त अमोली ने समापन कराया। इस दौरान प्रतिभागियों ने खासतौर पर प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। प्राचार्य अमोली ने बताया कि योग आधुनिक जीवन में स्वस्थ दिनचर्या का साधन है।
उन्होंने सभी से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। इस दौरान निशुल्क योग शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले योग साधकों को सम्मानित किया गया। यहां आयुर्वेद यूनानी अधिकारी सुभाषचंद, डॉ. विवेक, डॉ. प्रियंका, डॉ. केएस नेगी, योगाचार्य महेश कोठारी, रोहित राणा, शिवा, अंकित डबराल, सचिन, प्रीति, कमल जोशी, आरती, अमित, शुभम राणा, धर्मेंद्र, प्रमोद कुमार, विपिन, शैलेंद्र आदि मौजूद थे।