फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा देवी लोकजात यात्रा रात्रि प्रवास के लिए बेराधार गांव पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। नंदा देवी लोकजात यात्रा बुधवार को उलंग्रा गांव से रात्रि प्रवास के लिए बेराधार गांव पहुंची। यहां पर बेराधार के ग्रामीणों ने ढोल, दमाऊं और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोकजात यात्रा का भव्य स्वागत किया। बृहस्पतिवार को नंदा देवी लोकजात यात्रा बेराधार से रात्रि प्रवास के लिए गोठिंडा गांव जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को ब्रह्ममुहूर्त में उलंग्रा गांव के ग्रामीणों ने नंदा देवी की स्तुति कर माता को नए अनाज का भोग लगाया और वस्त्र व आभूषण अर्पित किए। दोपहर को लोकजात यात्रा हाटकल्याणी गांव पहुंची, यहां पौराणिक नंदा देवी चौक में आचार्यों ने दुर्गा शप्तसती मंत्रों से देवी की पूजा की। इस दौरान गांव में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को देवी की डोली यात्रा को हाटकल्याणी के ग्रामीणों ने बेराधार गांव के लिए विदा किया। इस मौके पर प्रधान मधुबाला, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा नेगी, कलावती, कुंदन नेगी, भैरव दत्त, राजेंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, हीरा सिंह, पुष्कर फर्स्वाण, हरि राम, शिवलाल, दिनेश चंद्र, नलिनी रंजन और दीवान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें