फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सदस्य टीम ने किया राजकीय महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में स्नातक स्तर पर शुरू किए गए नए पाठ्यक्रमों की व्यवस्थाओं को लेकर श्री देव सुमन विवि की पांच सदस्य टीम ने महाविद्यालय देवप्रयाग का निरीक्षण किया। टीम की ओर से तैयार रिपोर्ट को विवि को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़वाल विवि के प्रो. मदन सिंह रावत की अध्यक्षता में पांच सदस्य टीम राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग पहुंची। टीम ने महाविद्यालय में इस सत्र से शुरू किए गए स्नातक स्तर पर शिक्षाशास्त्र, भूगोल व समाजशास्त्र विषय की कक्षाओं के संचालन के लिए कक्षा कक्षों की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पुस्तकालय व भूगोल की प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधा भारद्वाज ने टीम को महाविद्यालय की व्यवस्थाओं व संसाधनों से अवगत करवाया। मौके पर प्रो. मदन सिंह रावत ने बताया कि टीम की ओर से तैयार रिपोर्ट को विवि को सौंप दिया जाएगा। निरीक्षण टीम में प्राचार्य डा. संजीव शर्मा, डा. रमा मैखुरी डा. पीके सिंह एवं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सतीश भट्ट शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें