फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ/पोखरी। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर एक यूटीलिटी खाई में गिरने से चालक की मौके पर मौत हो गई है, जबकि वाहन एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। वहीं पोखरी में एक ट्राला खाई में गिरने से चालक गंभीर घायल हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जेलम से जोशीमठ की ओर आ एक यूटीलिटी लाता गांव के समीप अचानक अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में चालक शंकर सिंह (45), नेपाल निवासी की मौके पर मौत हो गई, लेकिन सवार शिव सिंह राणा (50) ग्राम रैणी, जोशीमठ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया। जोशीमठ थाना प्रभारी जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि दुर्घटना होने का कारण वाहन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। वहीं, पोखरी क्षेत्र के उडामांडा-सिनाऊं मोटर मार्ग पर उडामांडा तिराहा के समीप एक ट्राला अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में चालक संतोष सिंह रावत घायल हो गया। पोखरी थानाध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी ने बताया कि संतोष को एंबुलेंस से सीएचसी कर्णप्रयाग भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें