फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भी जारी रहा छात्रों का आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी में विवि प्रतिनिधि पद पर हुए निर्वाचन को रद्द करने की मांग पर छात्रों का आमरण अनशन मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को सीएचसी के डॉक्टरों ने अनशनकारी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों ने सभी अनशनकारियों के वजन में गिरावट दर्ज की। तहसीलदार आरके सुयाल ने छात्रों की मांग को उच्च अधिकारियों के सामने रखने का आश्वासन दिया लेकिन छात्र अपनी मांग पर अडिग रहे।
विज्ञापन

महाविद्यालय में आठ सितंबर को हुए छात्र संघ चुनाव में विवि प्रतिनिधि रविंद्र सिंह का निर्वाचन हुआ था। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संदीप बर्तवाल, छात्र नेता अनूप नेगी, अभिषेक बर्तवाल, पंकज और अमित ने निर्वाचन के विरोध में महाविद्यालय परिसर में ही 14 सितंबर से आमरण अनशन शुरू कर दिया। मंगलवार को अनशन स्थल पर पहुंचे तहसीलदार आरके सुयाल ने छात्रों से आंदोलन स्थगित करने का आग्रह किया, लेकिन वे नहीं माने। प्राचार्य डा. जयचंद्र गौतम और छात्र संघ चुनाव प्रभारी डा. नंदकिशोर चमोला का कहना है कि विवि प्रतिनिधि रविंद्र सिंह ने बीए प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर शपथ पत्र के आधार पर चुनाव लड़ा था। अभी तक भी परीक्षा परिणाम नहीं आया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें