फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं...

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। विश्वकर्मा पूजा समिति की ओर से आयोजित 32वां विश्वकर्मा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को चंद्रेश्वरनगर चौक पर आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि काबीना मंत्री सुबोध उनियाल व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महोत्सव के तहत सोमवार सुबह चंद्रेश्वरनगर स्थित दुर्गा मंदिर चौक पर भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा अर्चना की गई। समिति के अध्यक्ष शंभू पासवान और अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन में प्रतिभाग किया। इस दौरान औजारों की पूजा भी की गई।
विज्ञापन

महोत्सव में भजन गायक प्रमोद कुमार अजमेरिया के कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं, चाहे सजदा न कर, डोली चली ओ चली, कर ले भजन हरि का आदि आध्यात्मिक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका खुशबु तिवारी ने अभी दिल रोता है.., नैनों ने तूझे देखा.. गानों पर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कान्हा का दीदार भजन सुनाकर लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम में महुआ प्लस के शूरवीर विजेता चंद्रेश सिंह मुकुल ने माई हो हम.. एह लफुआ के दुनिया मा... डिलेबरी केस समेत कई लोक प्रस्तुतियां देकर लोगों की तालियां बटोरी।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि चारू माथुर कोठारी, कुसुम कंडवाल, डॉ. विजय जोशी, भगत राम कोठारी, गंगन ठेकदार, विनोद ठेकेदार, पारस ठेकेदार, अशोक सिंह, मदन शाह, रमाशंकर, अवध किशोर, वीरेंद्र कुशवाहा, हरिंद्र यादव, विक्की शाह, रविंद्र राम, लालू ठेकेदार, सुरेश बैठा, राम बड़ाई, राम प्रवेश, दूना यादव, रमेश महतो, अमीरता प्रसाद, धनंजय पासवान, जोखू पटेल, मुकेश, संजय कार्पेंटर, धनंजय सिंह, राजेश पेंटर, हरिराम, विपिन पासवान, उपेंद्र, महादेव यादव, मुुन्ना शाह, संतोष ठेकेदार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें