फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को मिले पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों और उत्तराधिकारियों को परिचय पत्र के आधार पर पेंशन सुविधा देने के साथ ही राज्य की बसों में एक सहायक समेत निशुल्क यात्रा सुविधा देने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को बाबूगढ़ विकासनगर में आयोजित बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी में अहम रोल निभाया है। ऐसे में सरकार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों का परिचय पत्र के आधार पर प्रतिमाह 11 हजार रुपये की पेंशन सुविधा देनी चाहिए। उत्तराखंड परिवहन निगम की सभी बसों में भी उत्तराधिकारियों को एक सहायक के साथ निशुल्क यात्रा सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकारी और निजी अस्पतालों में भी उत्तराधिकारियों को यू हेल्थ योजना के तहत निशुल्क इलाज की सुविधा देने की मांग की। कहा कि उक्त मांगों के समर्थन में पूर्व में ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जा चुका है। यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती तो संगठन को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चौहान, सुरेंद्र बुटोला, विनोद मित्तल, सोमेंद्र टंडन, अमृत लाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें