फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण में जनता इंटर कॉलेज घंडियाल बना नया परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। शिक्षा विभाग ने उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा वर्ष 2019 के सफल आयोजन का खाका तैयार कर लिया है। छात्र-छात्राओं की दिक्कतों को देखते हुए इस वर्ष गैरसैंण के जनता इंटर कॉलेज घंडियाल को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा में कुल 14659 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। हाईस्कूल में कुल 7909 और इंटरमीडिएट में 6750 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षाधिकारी ललित मोहन चमोला ने बताया कि घाट व थराली में 11-11, नारायणबगड़ में 12, कर्णप्रयाग में 17, दशोली में 18, गैरसैंण में 17, जोशीमठ में सात और देवाल व पोखरी में आठ-आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 26 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ ही संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को परीक्षा केंद्रों में बिजली, पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें