फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्धिक प्रतियोगिता में श्रीनगर के छात्रों का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विद्या भारती से संबद्ध शिशु मंदिरों की तीन दिवसीय खेलकूद व बौद्धिक प्रतियोगिताएं सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर में आयोजित की गई। बौद्धिक प्रतियोगिताओं में श्रीनगर के छात्रों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में जनपद के 299 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित साहित्यिक प्रश्न मंच, अंताक्षरी, गीत व भाषण प्रतियोगिता में श्रीनगर व विज्ञान प्रश्नमंच में जानकी नगर कोटद्वार प्रथम स्थान पर रहा। 100 मीटर दौड़ में अंकुर (श्रीनगर), गोला फेंक में कृष (श्रीनगर) व कबड्डी में भी सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर की टीम पहले स्थान पर रही। खो-खो छात्रा वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर चौरास, छात्र वर्ग में श्रीकोट की टीम पहले स्थान पर रही । मुख्य अतिथि वेदव्रत शर्मा व डा. केके गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के खेलकूद व बौद्धिक प्रतियोगिता आयोजन छात्रों के चहुमुखी विकास में महत्वपूर्ण साबित होते हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मदन मोहन नौटियाल, गिरीश पैन्यूली, भगवती प्रसाद, किशोर सजवाण, लोकेंद्र अंथवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें