फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने चार बकरियों को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

त्यूनी। तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। आए दिन गुलदार गांव के आसपास नजर आ रहा है। रविवार की शाम को गुलदार ने फनार गांव में चार बकरियों को मार डाला है। एक माह में गुलदार 20 से अधिक मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। पशुपालकों को रातभर जाग कर मवेशियों की रखवाली करनी पड़ रही है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार शाम को भी गुलदार ने फनार गांव में बकरियों के झुंड पर हमला कर चार बकरियों को मार गिराया। गुलदार को देख बकरियों के झुंड को चरा वापस गांव लौट रहे पशुपालक हरपाल के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने किसी तरह गांव पहुंच घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। लेकिन जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो गुलदार जा चुका था। पशुपालक कुंदन सिंह, दीवान सिंह आदि का कहना है कि लंबे समय से गुलदार की मूवमेंट फनार, कूणा, कांडा और कथियान गांव के आसपास बनी हुई है। गुलदार के डर से शाम होते ही लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। लोगों को रातभर जाग झुंड बनाकर मवेशियों की रखवाली करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी अब तक क्षेत्र में गश्त नहीं बढ़ाई जा सकी है।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में डीएफओ दीपचंद आर्य ने बताया कि मामले में संबंधित रेंजाधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें