ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर में अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग की जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जीआईसी हरबर्टपुर के प्रधानाचार्य महावीर सिंह चौहान ने किया। बालक वर्ग के कबड्डी मुकाबले में कालसी ब्लॉक की टीम ने विकासनगर को हरा खिताफ कब्जाया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइन मुकाबले में चकराता ने विकासनगर की टीम और कालसी ने नगर क्षेत्र एक की टीम को हरा फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में विकासनगर ने देहरादून की टीम और चकराता ने कालसी की टीम को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मुकाबले में चकराता की टीम ने विकासनगर की टीम को हरा चैंपियनशिप का कब्जा जमाया। इस मौके पर मनोज रतूड़ी, कुंवर सिंह राय, रहमान, गोविंद सिंह चौहान, निशा खत्री, निर्मला मनराल, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।