फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में हुई स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर की एनएसएस इकाई की ओर से स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की शुरूआत की गई, जिसके तहत पहले दिन प्लास्टिक मुक्त परिसर की थीम पर आधारित अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने प्लास्टिक मुक्त परिसर की थीम पर आधारित विश्वविद्यालय के पुस्तकालय, डीन ऑफिस, एसीएल हॉल, पार्किंग व अन्य जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने प्लास्टिक व इससे बनी वस्तुओं के कम से कम उपयोग करने की शपथ ली। निर्णय लिया कि एनएसएस के कार्यक्रमों में प्लास्टिक की पानी की बोतलों का उपयोग नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डा. विनीता कुमार मौर्य, डा. मनीषा निगम, डा. ममता आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें