गोपेश्वर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंची जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। महिलाएं ऐसे प्रशिक्षणों को प्राप्त करने के बाद अच्छी आजीविका अर्जित कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेरी, मत्स्य और मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण प्राप्त के बाद स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। प्रशिक्षक देवेंद्र सिंह राणा ने महिलाओं को कौशल विकास संबंधित जानकारियां दी। इस मौके पर लीड बैंक के प्रबंधक जीएस रावत, आरसेठी बैंक के निदेशक स्वदेश कुमार, कुंवर सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।