फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित मंत्री के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। युवा कांग्रेस ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर विजय माल्या को देश से भगाने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार रोड पर वित्त मंत्री के विरोध में नारेबाजी की। केंद्र सरकार से मामले की जांच के साथ ही जेटली से इस्तीफा देने की मांग भी की। शनिवार को युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत सिंह धीमान के नेतृत्व में कार्यकर्ता हरिद्वार रोड पर पहुंचे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन के समीप जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान धीमान ने कहा कि विजय माल्या के हाल में दिए बयान से साफ हो गया है कि वित्त मंत्री ने देश छोड़ने में उसकी पूरी मदद की। कहा कि सरकार की मिलीभगत से माल्या देश छोड़ने में कामयाब हुआ। कहा कि केंद्र सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को जनता इसका जवाब जरूर देगी। प्रदर्शनकारियों में जगावर, गौरव भारती, ऋषभ राणा, अंकुश, मयंक, अतुल, विमल, आकाश, जावेद, सुनील, सागर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें