फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र में निशुल्क सेवा देने वाली संस्थाएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । उत्तराखंड अभिभावक संघर्ष महासंघ की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में निशुल्क सेवा देने वाली संस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उर्दू शायरी में पहचान बनाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में महासंघ की ओर से निशुल्क शिक्षा देने पर प्रयत्न सामाजिक संस्था की संस्थापक सचिव विधि गुप्ता, फीड्स बाल सोसाइटी के बलराम शाह, दीपक बैलवाल, निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल के संस्थापक व निदेशक डॉ. राजे नेगी, मशहूर शायर सैय्यद अमान हैदरअली को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महासंघ के संयोजक रविकुमार जैन ने कहा कि उक्त लोगों का समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान रहा है। जिससे संस्था को उन्हें सम्मानित करने पर गर्व का अनुभव हो रहा है। महासंघ ने उम्मीद जताई कि उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज में अन्य संगठन व व्यक्ति भी उल्लेखनीय कार्यों व सरोकारों से जुड़ेंगे। इस अवसर पर सैय्यद मुमताज हाशिम काजमी, राजकुमार अग्रवाल, राजीव चौधरी, इंद्रकुमार गोदवानी, सीमा रानी, सारिका रानी, प्रदीप पोखरियाल, मधु जोशी, हर्षित गुप्ता, हरिराम वर्मा, उत्तम सिंह असवाल, अजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें