फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को एसडीएम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । ग्रैपलिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित 11वीं सीनियर राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता तीन खिलाड़ियों को उपजिलाधिकारी हर गिरि ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें आगे लाने और मंच उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। उन्होंने कराटे को आत्मरक्षा से सशक्त माध्यम बताया। कहा कि वर्तमान में छात्र- छात्राओं के लिए सुरक्षा के लिहाज से कराटे का प्रशिक्षण लेना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

टीम के कोच विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि यूथ वर्ग के नोगी इवेंट में महेश नौटियाल ने स्वर्ण पदक व गी इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया है। जबकि सीनियर पुरुष के गी वर्ग में नवीन रयाल ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि नोगी वर्ग में दीपक ठाकुर ने कांस्य पदक और संस्था की ओर से बेस्ट फाइटर का खिताब महेेेेश नौटियाल को दिया गया। बताया कि पदक विजेता खिलाड़ियों को जनवरी माह में होने वाली साउथ एशियन ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में देश की ओर से खेलने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, नवल कपूर, सूरज गुलाटी, डॉ. ऋषि मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें