फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गायक के गीतों पर जमकर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
विज्ञापन

जागड़ा पर्व पर महासू मंदिर समिति कोटी विशायल के तत्वावधान में आयोजित गीत संध्या में लोक गायक सीता राम चौहान की हारुल का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोला।
विज्ञापन

कोटी कॉलोनी में आयोजित गीत संध्या में लोग गायक सीताराम ने महासू वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने उपला गांव चालदा मासू देवता की हारुल जागड़े की बरांश की ऐसी प्रस्तुति दी की हर कोई मंत्र मुग्ध हो गया। उन्होंने जय महासू चालदीए, देऊरे बजे ढोलो, सुपनो टे झाले गीत की भी प्रस्तुति दी। रंगरेज ग्रुप की सरोज ने महासू देवता तांके डाल, तेरो जागड़ो सबीए मानो हारुल प्रस्तुत कर समा बांधा दिया। कार्यक्रम में श्याम कुंवर और अंतराम वर्मा ने भी भजन और हारुल की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेवी गुलाब सिंह नेगी ने किया। संचालन कुंदन सिंह ने किया। इस मौके पर बलवीर चौहान, मंदिर समिति के अध्यक्ष सरदार सिंह चौहान, संदीप चौहान, शांति चौहान, कुंवर सिंह, राजेंद्र नेगी, मातवर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें