फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गूंजेंगे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया...के जयकारों के साथ गणेश चतुर्थी पर आज (शुक्रवार) से घरों और पूजा पंडालों में विधिविधान से गजानन विराजेंगे। इसके बाद अगले 10 दिनों तक बप्पा भक्तों की हर मनोकामना पूरी करेंगे। बप्पा को आमंत्रित करने के लिए इस बार पंडालों को खास एलईडी लाइटों से सजाया गया है।
बाबूगढ़ स्थित श्री अनंतेश्वर महादेव मंदिर में सेवा सदन समिति की ओर से गणेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यहां बनाए गए पंडाल में मनौतियों के राजा की स्थापना से पूर्व शुक्रवार को नगर में कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद दोपहर एक बजे वैदिक मंत्रोच्चारण और गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। 20 सितंबर को गणपति बप्पा को डाकपत्थर स्थित बैराज में यमुना तट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। आचार्य रमेश सेमवाल ने बताया कि मूर्ति स्थापना के बाद अगले दस दिनों तक रोजाना सुबह सात-दस और शाम को पांच बजे बप्पा की पूजा अर्चना होगी। भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, डाकपत्थर स्थित जेई क्लब में भी गाजे बाजे के साथ सुबह 9 बजे मूर्ति स्थापना की जाएगी। जिसके बाद 23 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे और शाम छह बजे प्रतिदिन आरती की जाएगी। इसी दिन दोपहर दो बजे बाद नगर परिक्रमा निकाल बप्पा को यमुना तट पर अंतिम विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही अगले दस दिनों तक हरबर्टपुर, सेलाकुई, बरोटीवाला, सहसपुर, लांघा, कालसी, जीवनगढ़, तेलपुरा, रसूलपुर, लक्ष्मणपुर आदि जगहों पर बनाए गए पंडालों में भी बप्पा विराजमान होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें