फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरि व अली को मानने वाले एक हों : चिदानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। स्वच्छ भारत अभियान के तहत कुपोषण, स्वच्छता और पर्यावरण सर्वधर्म सहभागिता सम्मेलन में परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारत में खुशहाली लानी है तो हरि और अली के मानने वालों को एक होना होगा और मिलकर अपने देश के लिए कार्य करना होगा। नजीबाबाद प्रशासन की ओर से जनसमुदाय तक स्वच्छता संदेश के उद्देश्य से आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि के सानिध्य में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने एक मंच पर सर्वधर्म सहभागिता सम्मेलन में एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन

परमार्थ मीडिया विभाग की ओर से बताया गया कि गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित सम्मेलन का स्वामी चिदानंद मुनि, जीवा की अंतरराष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती, शिया धर्मगुरु कोकब मुस्तबा, सिख धर्मगुरु कुलदीप सिंह भोगल, परमजीत सिंह चंढ़ोक, ईसाई धर्मगुरु फादर जोशी, नजीबाबाद जामा मस्जिद के मौलाना व उपजिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस दौरान विद्यालय परिसर में सर्वधर्म सहभागिता के प्रतीक स्वरूप 200 फलदार पौधों का रोपण किया गया शिरोमणि अकाली दल गुरुद्वारा प्रमुख सिख धर्मगुरु कुलदीप सिंह भोगल ने कहा कि भारत सोने की चिड़िया थी, मगर आज के सर्वधर्म समभाव को देखकर हमें विश्वास है कि भारत फिर से सोने की चिड़िया बनने की दिशा में अग्रसर हो रहा है। सम्मेलन में नजीबाबाद प्रशासन की ओर से एसडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने सभी धर्मगुरुओं को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया व उनका आभार जताया। इस दौरान कुलदीप अग्रवाल, नंदिनी त्रिपाठी, उर्मिला, गणेश लखानी, मंदा बेन, रोशनी, श्रेया, मंगला, मंजू, आचार्य संदीप शास्त्री, आचार्य दीपक शर्मा, भगत सिंह, नारायण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें