फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखे पर आकाशीय बिजली गिरने से सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश। मुनिकीरेती में बदीरनाथ राजमार्ग के किनारे एक खोखे में बीते सोमवार की रात आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई, जिसमें खोखे में रखा सामान व नकदी जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बामुश्किल खोखे में लगी आग पर काबू पाया। वहीं, पीड़ित ने टिहरी प्रशासन से नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मुनिकीरेती में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिवानंद आश्रम गेट के समीप खोखे में सोमवार रात आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई। खोखे में आग लगते ही राजमार्ग पर अफरा तफरी फैल गई। स्थानीय लोगों ने ऋषिकेश फायर स्टेशन को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों की आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
खोखा संचालक राजेेश सिलस्वाल पुत्र शांति प्रसाद ने बताया कि दुकान में काफी सामान रखा था, जिसमें खाद्य सामग्री के अलावा फ्रिज, दो गैस सिलिंडर और नकदी जलकर राख हो गई। बताया कि खोखे से ही उनके परिवार की आजीविका चलती है। लिहाजा उन्होंने एसडीएम नरेंद्रनगर को इस बाबत लिखित पत्र सौंपकर मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें