फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव निर्वाचित सचिव के निर्वाचन पर आपति खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर छात्रसंघ के नवनिर्वाचित सचिव के निर्वाचन पर की गई आपत्ति को मुख्य चुनाव अधिकारी ने खारिज कर दिया है। चुनाव अधिकारी ने शिकायत के सत्यापन के लिए साक्ष्य पेश न कर पाना शिकायत को खारिज किए जाने का कारण बताया है। वहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि वह इस संबंध में ग्रेवांस कमेटी के समक्ष अपील करेंगे।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव में आर्यन छात्र संगठन के प्रत्याशी रामप्रकाश रैम्स ने एनएसयूआई के सत्यम कालाड़ा को 152 मतों से पराजित किया था। चुनाव परिणाम के एक दिन बाद सत्यम कालरा ने मुख्य चुनाव अधिकारी को शिकायती पत्र भेज रामप्रकाश के निर्वाचन पर आपत्ति जताई थी। कालड़ा का कहना था कि रामप्रकाश के खिलाफ श्रीनगर कोतवाली में मारपीट के आरोप में आपराधिक मुकदमा दर्ज है। यह वाद कोर्ट में लंबित है। लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार रामप्रकाश छात्रसंघ चुनाव नहीं लड़ सकते। मंगलवार को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एन सिंह ने सत्यम कालड़ा को पत्र भेज उनकी शिकायत पर जवाब दिया है। पत्र में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. सिंह ने लिखा है कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर चुनाव समिति ने बीते 8 सितंबर को बैठक आयोजित कर गंभीरता से चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि शिकायतकर्ता शिकायतों के सत्यापन के लिए कोई साक्ष्य पेश नहीं कर पाया है, जिससे चुनाव समिति उक्त शिकायत को कार्रवाई के लिए उपयुक्त नहीं मानती है। वहीं एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मनोज रावत का कहना है कि इस संबंध में ग्रेवांस समिति में अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें