फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाए जाने की सुविधा बंद होने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर क्षेत्र में आधार कार्ड बनाए जाने की सुविधा बंद होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश जताया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन भेज आधार कार्ड बनाए जाने की सुविधा पुन: शुरू किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में एसडीएम मायादत्त जोशी से वार्ता की। जिला उपाध्यक्ष गणपति भट्ट ने कहा कि शहर में आधार कार्ड नहीं बनने से स्थानीय निवासियों को खासी परेशानी हो रही है। भट़्ट ने कहा कि लोगों को आधार कार्ड में सुधार करने व नए आधार कार्ड बनाने के लिए कोई सुविधा शहर में नहीं मिल पा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जल्द आधार कार्ड बनाए जाने की सुविधा दुबारा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एसडीएम मायादत्त जोशी को ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में जेपी पुरी, राजेंद्र सिंह रावत, हीरा लाल जैन, सौरभ जैन, शकुंतला राणा, मुकेश असवाल, आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें